महोबा: जिला महिला अस्पताल का डीएम गजल भारद्वाज ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया
Mahoba, Mahoba | Sep 17, 2025 महोबा जिला महिला अस्पताल का डीएम गजल भारद्वाज ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में ड्यूटी चार्ट न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमएस को तत्काल ड्यूटी चार्ट लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ केवल एक तीमारदार को ही वार्ड में रहने दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखी जाएं।