समाहरणालय पूर्णिया,
(जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-737,
दिनांक 9 जून 2006,
===================
प्रखंड के०नगर परियोजना में मंगलवार को सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सभी महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका तथा संबंधित ग्रामीणों द्वारा भाग लिया गया।
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजना के विषय में गहन चर्चा की गई।
मिशन शक्ति योजना के तहत सभी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह द्वारा दिया गया।
PMMVY एवं MKUY में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ ससमय सुलभ कराया जा सके इसके लिए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने का निर्देश दिया गया और इस संदर्भ में आ रही टेक्निकल समस्याओं के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 9, 2026