खालवा: गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया
Khalwa, Khandwa | Nov 21, 2025 शुक्रवार 11 बजे संदलपुर स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में नैतिक संस्कार, सांस्कृतिक ज्ञान तथा भारतीय प्राचीन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।