सकलडीहा: नदेसर में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का बलुआ पुलिस ने किया खुलासा, एक व्यक्ति गिरफ्तार, तमंचे व उपकरण बरामद
चंदौली जनपद के बलुआ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नदेसर गांव में संचालित अवैध असलहा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन नाजायज तमंचे, शस्त्र बनाने में प्रयुक्त कल-पुर्जे और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक संजय शर्मा निवासी नदेसर को असलहा बनाते समय मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया इसमें पांच और शामिल है।