परैया थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति बैठक बुधवार दोपहर को हुई। पूजा में किसी भी तरह का उपद्रव या अश्लीलता के साथ साथ DJ पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया। बिना लाइसेंस लिए पंडाल निर्माण व प्रतिमा स्थापना पर कानूनी कार्रवाई की बात CO केशव किशोर व SHO सुनीता कुमारी ने उपस्थित ग्रामीणों से कही और कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी।