गोड्डा: सांसद ने सदर अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ किया, सिविल सर्जन व उपाधीक्षक रहे मौजूद
Godda, Godda | Sep 17, 2025 बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल में केंद्र सरकार के द्वारा संचालित होने वाली स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम को जिला स्तर पर शुरुआत किया गया। इसमें मुख्य रूप से सांसद निशिकांत दुबे शामिल हुए। उन्होंने सिविल सर्जन और उपाधीक्षक के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन है इसीलिए मुख्यमंत्री को मेडिकल कॉलेज देना चाहिए।