उमरिया पान सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उमरिया पान थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली थाना प्रभारी के नेतृत्व में समस्त थाना स्टाफ द्वारा निकाली गई, जिसमें पुलिसकर्मी पूरे अनुशासन और सुरक्षा उपकरणों के साथ शामिल हुए