नारायणपुर: नारायणपुर में निकाली गई झारखंड गौरव यात्रा
झारखंड के 25 वे स्थापना दिवस के अवसर पर नारायणपुर में गुरुवार सुबह 10:00 बजे से झारखंड गौरव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा टेन प्लस टू उच्च विद्यालय नारायणपुर से आरंभ हुई थी। गौरव यात्रा राज्य का भ्रमण करते हुए आगामी 15 नवंबर को रांची पहुंचेगी।