धमदाहा में तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया, महागठबंधन प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को जिताने की बात कही
Purnea East, Purnia | Nov 7, 2025
पूर्णिया जिले के धमदाहा खेल मैदान में शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे से आयोजित जनसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्बोधित किया।जिस दौरान उन्होंने महागठबंधन से राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के लिये जनता से वोट मांगा।उन्होंने कहा धमदाहा से भ्रष्टाचार हटाने के लिये संतोष कुशवाहा को वोंट करें।मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ दिखी।