हुज़ूर: मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे के बयान पर रामेश्वर शर्मा भड़के, कहा- संघ को कुचलने वाले खुद मिट गए
Huzur, Bhopal | Oct 13, 2025 कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खड़गे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई टिप्पणी को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी संघ को कुचलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। संघ राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित संस्था है|