नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय खिजरसराय में 28 फरवरी को विकास मित्र का ज्वाइनिंग लेटर वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी एसडीओ केशव आनंद ने बताया कि 21 फरवरी को विकास मित्र का ज्वाइनिंग लेटर अनुमंडल कार्यालय में वितरण करना था। लेकिन किसी आवश्यक काम आ जाने के कारण अब 28 फरवरी को अनुमंडल कार्यालय में सुबह 11 बजे वितरण किया जाएगा।