अशोक नगर: मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
अशोकनगर में कांग्रेस ने किसानों की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में CM के नाम नायब तहसीलदार शंभू मीना को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि प्रदेश का किसान वर्तमान समय में बहुत परेशान है मक्का की फसल की MSP दर 2400 रुपये केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित की है। जबकि प्रदेश में इन्ही की सरकार होते हुए प्रदेश का किसान 1000 रु से 1200 रु में बेचनें को मजबूर हैं।