कानपुर: नौबस्ता पुलिस ने जेल भेजे गए कथित एडवोकेट दीनू उपाध्याय उर्फ धीरज गैंग के खिलाफ एक और एक्शन लिया, दर्ज की रिपोर्ट
नौबस्ता पुलिस ने जेल भेजे गए कथित एडवोकेट दीनू उपाध्याय उर्फ धीरज गैंग के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार 7बजे डीसीपी साउथ ने बताया कि,एसीपी नौबस्ता ने की जांच की तो आरोप सही पाए गए।आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करना, सरकारी संपत्ति पर कब्जा करना, रंगदारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है