कोटड़ा: महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ की राजगद्दी की प्रथम वर्षगांठ पर समोर बाग में भव्य समारोह का आयोजन
Kotra, Udaipur | Nov 26, 2025 समोर बाग, सिटी पैलेस में हिंदूवा सूरज, एकलिंग दीवान महाराणा श्रीजी हजूर विश्वराज सिंह मेवाड़ की राजगद्दी की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। समारोह में उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, मिराज ग्रुप के एमडी मदन पालीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने महाराणा साहब को नजराना पेश कर शुभकामनाएं अर्पित कीं।