किशनपुर चैनपुर से जोठा जाने वाली सड़क मार्ग में शनिवार की शाम साइकिल से गिरकर हसाय गांव निवासी रमेश पासवान के 14 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की मौत हो गई . रविवार की सुबह करीब 6 बजे मृतक के मौसा कुसमी गांव निवासी कुशेश्वर पासवान ने बताया कि वह उक्त सड़क मार्ग में साइकिल चला रहा था.इसी दौरान साइकिल से गिर गया.