कोलेबिरा: कोलेबिरा डैम में 18 किलो की मछली पकड़कर लोगों ने मचाई सनसनी
कोलेबिरा डैम में गुरुवार दोपहर 2 बजे मछुआरों ने 18 किलो वजनी विशाल मछली पकड़ी। इसकी जानकारी फैलते ही लोग बड़ी संख्या में डैम पहुंच गए। मछुआरों ने बताया कि इतने वजन की मछली वर्षों बाद मिली है। मछली देखने वालों की भीड़ लगी रही और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बना रहा।