जसवंतनगर: ग्राम जौनई के राजकीय कृषि फार्म में कृषि ज्ञान मेला और कृषक गोष्ठी का आयोजन, विधायक सरिता भदौरिया रहीं मौजूद
कृषि ज्ञान मेला, कृषक गोष्ठी और कृषि प्रदर्शनी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मानव स्वास्थ्य और मिट्टी की उर्वरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मेले में कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।