श्रीकरणपुर सर्कल के नए CO विष्णु खत्री ने ग्रहण किया कार्यभार, दिए निर्देश
Shree Karanpur, Ganganagar | Nov 9, 2025
श्रीकरणपुर में नए सर्कल अधिकारी विष्णु खत्री ने पदभार संभाला। वे श्रीगंगानगर से स्थानांतरित होकर श्रीकरणपुर सर्कल में नियुक्त हुए हैं। कार्यभार ग्रहण करते हुए CO विष्णु खत्री ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर रोकथाम और नशे पर अंकुश उनकी प्राथमिकता रहेगी। रविवार सुबह 11:00 बजे पुलिस टीम को भी सख्ती से काम करने के निर्देश दिए।