पीलीभीत: दिलावरपुर में लापता ग्रामीण का बंडा थाना क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर में फंसा मिला शव, हत्या का आरोप
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर के रहने वाले नन्हे लाल 25 अप्रैल की सुबह गांव के अन्य मजदूरों के साथ क्षेत्र के फार्मर के खेत में धान की रोपाई के लिए निकले थे और घर बापस नहीं लौटे। बंडा थाना क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के बरी भांवी पुल के पास झाल में शव फंसा देखा गया। परिजनों ने हत्या कर नहर में शव फेकने का लगाया आरोप।