अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले के किसानों की मांग अनुसार रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सतत की जा रही है। जिले को एनएफएल कंपनी की यूरिया की रैंक प्राप्त हुई है। रैक से 2213 मे.टन यूरिया प्राप्त हुआ है। उबललॉक केन्द्र अशोकनगर को 250 मे.टन, डबललॉक केन्द्र मुंगावली को 200 मे.टन, डबललॉक केन्द्र पिपरई को 200 मे.टन।