रामपुर: बुधवार को रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने सिविल लाइन थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Nov 5, 2025 बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, और लंबित प्रकरणों की गहन जाँच की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाने में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने पर ज़ोर दिया।