इकौना: मोहनीपुर तिराहा पयागपुर रोड से पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
मोहनीपुर तिराहा पयागपुर रोड से आत्महत्या के लिए पत्नी को प्रेरित करने वाला आरोपी पति रमेश शुक्ला गिरफ्तार हुआ है। दरअसल बीते 7 नवंबर को मृतिका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर दूसरे महिला से नाजायज संबंध के चलते पत्नी को मारने पीटने और मार डालने का आरोप लगाया था। गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने बीते रविवार जारी की खबर की जानकारी मीडिया से आज हुई।