बड़गांव: उदयपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
उदयपुर जिले के भूपालपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में लिप्त दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में विकास पटेल (23) और भगवतसिंह (25) को पकड़ा गया है, जिनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।