सूरजगढ़ ब्लॉक के अगवाना खुर्द स्थित राजकीय विद्यालय में शिक्षक के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों और विद्यार्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी अपनी मांग पर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मंगलवार को विद्यालय में पहुंचे नए शिक्षक को ग्रामीणों और बच्चों ने ज्वाइन नहीं करने दिया था।