Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
lsnnews
हमीरपुर-बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हुई जमकर धुलाई, दबंगो ने सरेराह दूल्हे की गाड़ी को रोककर गाड़ी मे की जमकर तोड़फोड़...
Firozabad, Firozabad
| May 8, 2026
MORE NEWS
केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर बड़ा हमला "सपा और कांग्रेस अब विपक्ष की भूमिका निभाने लायक नहीं" #KeshavPrasadMaurya #BJP #SP #Congress #Politics #UttarPradesh #NarendraModi #PoliticalNews #LSNNews #DainikLakshyaseema
Firozabad, Firozabad | Jun 9, 2026
थाना मक्खनपुर के कल्याणपुर गांव में टीनशेड के पाइप में अचानक उतरे मौत के करंट ने दो हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया। महिला नीलेश यादव को तड़पता देख बचाने पहुंचे पड़ोसी विजय शर्मा की भी करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। गांव में छाया मातम, ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से किया मना। दोनों मृतकों की पुष्टि थाना प्रभारी मक्खनपुर चमन शर्मा दी . . #FirozabadNews #Makkhanpur #BreakingNews #Electrocution #FirozabadPolice #UPNews #KashmirSinghJournalist #DDMNewsUP #सचकेसाथ
Firozabad, Firozabad | Jun 9, 2026
फिरोजाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा सलाहकार एवं सतर्कता समिति की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। जिसमें, जिलाधिकारी ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर प्रसाद व पूजा सामग्री के वितरण में प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा और दवाइयों की बिक्री में पारदर्शिता को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। साथ ही उन्होंने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रमुख मंदिरों में जागरूकता अभियान चलाएं और जनसामान्य को कपड़े, कागज या अन्य पर्यावरण-अनुकूल (इको फ्रेंडली) विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि, "दैनिक उपयोग के बाद फेंकी जाने वाली पॉलिथीन को कई बार अस्वच्छ परिस्थितियों में रीसायकल (पुनर्चक्रित) किया जाता है, जो स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए घातक है। इसलिए धार्मिक स्थलों पर इसके उपयोग को पूरी तरह हतोत्साहित किया जाए।" सहायक आयुक्त (खाद्य)-2, चन्दन पाण्डेय ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों, जैसे हाइजीन रेटिंग, री-यूज्ड कुकिंग ऑयल (RUCO), ईट राइट स्कूल, ईट राइट स्टेशन, ईट राइट कैंपस तथा FoSTaC प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी संबंधित विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधि वी.एस. गुप्ता ने औषधि विक्रेताओं द्वारा एक्सपायरी (समयपार) दवाइयां बेचे जाने और ग्राहकों को पक्का बिल न देने का गंभीर मुद्दा उठाया। इस पर तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आदेश दिया कि फूड और ड्रग अनुभाग संयुक्त रूप से टीम बनाकर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति के नामित सदस्यों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ डॉ. अनिल यादव, डॉ. सूरज, रमेश चन्द्र, डॉ. मनोज कुमार, संदीप कुमार, उमेश कुमार, विनोद वर्मा, अरुण कुमार, राहुल शर्मा, जितेन्द्र कुमार, अंकुश शर्मा तथा आयुष वेद शाक्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Firozabad, Firozabad | Jun 9, 2026
फिरोजाबाद जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शत्रोहन वैश्य के साथ विकास भवन में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और दफ्तरों में बैठकर फाइलों को देखने के बजाय, सीधे शिकायतकर्ताओं को फोन मिलाकर निस्तारण की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले समाज कल्याण विभाग पहुँचे। वहाँ उन्होंने लंबित शिकायतों की फाइलें खुलवाईं और सीधे शिकायतकर्ता राजवीर यादव को फोन लगा दिया। डीएम ने दूरभाष पर उनसे वृद्धावस्था पेंशन मिलने की स्थिति पूछी, जिस पर शिकायतकर्ता ने पेंशन मिलने की पुष्टि की और कार्रवाई पर पूरी संतुष्टि जताई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVAO) कार्यालय में भारी लापरवाही उजागर हुई। हाथवंत ब्लॉक स्थित रेवा गौशाला के संबंध में अनिल कुमार द्वारा की गई एक शिकायत का निस्तारण केवल कागजों पर मिला, जिसकी जमीनी हकीकत कुछ और थी। जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि , "सभी अधिकारी शिकायत बंद करने से पहले शिकायतकर्ताओं से टेलीफोन पर वार्ता कर सही स्थिति की जानकारी अवश्य लें। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक और पात्र व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुँचे।" अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जब, जिलाधिकारी ने जिले की महिलाओं की 'प्रति व्यक्ति आय' (Per Capita Income) से जुड़े आंकड़े मांगे, तो दफ्तर में सन्नाटा पसर गया। वहां मौजूद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इसका स्पष्ट उत्तर नहीं दे सका। जिलाधिकारी ने इसे अत्यंत खेदजनक और घोर लापरवाही बताते हुए स्थिति में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने बड़ी परियोजनाओं की जांच रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए आदेश दिया कि, जिन कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ अधिकारियों की निगेटिव रिपोर्ट आई है, उन्हें तुरंत नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्टिंग व अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाए। विकास भवन परिसर में जगह-जगह व्याप्त गंदगी को देखकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और सभी प्रभारियों को अपने-अपने कार्यालय सहित पूरे परिसर को साफ रखने के सख्त निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि, आंगनबाड़ी व अन्य बाल/महिला कल्याण संबंधी शिकायतों के ट्रैक रिकॉर्ड के लिए एक अलग से शिकायत निस्तारण रजिस्टर तैयार किया जाए, ताकि इसकी नियमित निगरानी हो सके। इस व्यापक औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार कार्यालय, ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय, जिला उद्यान कार्यालय तथा डीपीओ कार्यालय सहित विकास भवन के लगभग सभी प्रमुख पटलों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक (PD) सुभाष चंद्र त्रिपाठी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Firozabad, Firozabad | Jun 9, 2026
Firozabad, Firozabad | Jun 9, 2026
हमीरपुर-बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हुई जमकर धुलाई, दबंगो ने सरेराह दूल्हे की गाड़ी को रोककर गाड़ी मे की जमकर तोड़फोड़... - Firozabad News