खातेगांव: शक्ति केंद्र भिलाई एवं बिजल गांव में विधायक आशीष शर्मा ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 2 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी अधिक से अधिक सदस्य बनने को लेकर भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर चर्चा कर रहे हैं इसी क्रम में आज खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र भिलाई एवं बिजल गांव में विधायक आशीष शर्मा ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की