बुधवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित गुरूद्वारा साहिब का भ्रमण किया। अधिकारियों ने सबसे पहले गुरूद्वारा परिसर में स्थापित अस्पताल का गहन निरीक्षण किया और वहां की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उसके बाद कीर्तन में शामिल हुए।