सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने की प्रेस वार्ता। कल के विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों का उठाया मुद्दा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूचना के बावजूद भी मुकदमा दर्ज किया गया। आपको बता दें कि कल सोमवार को बढ़ती मंहगाई, नीट परीक्षा को लेकर सपाइयों ने किया था प्रदर्शन जिसके बाद पुलिस ने 50 नामजद व 200 अज्ञात पर किया था मुकदमा दर्ज। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दल किसी प्रदर्शन या कार्यक्रम को करते हैं तब किसी के ऊपर मुकदमा नहीं लिखता लेकिन जब कल सपा के द्वारा अहम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया तो उनके ऊपर मुकदमा लिख दिया गया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार आम आदमी की आवाज को दबाना चाहती है। प्रेस वार्ता के दौरान और क्या कुछ कहा सपा जिलाध्यक्ष ने सुनिये।
Orai, Jalaun | Jun 9, 2026