मंझनपुर: कौशाम्बी में विभिन्न थानों की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 28 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कौशाम्बी पुलिस ने जिलेभर में वृहद अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में जनपद के विभिन्न थानों से कुल 28 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान मंझनपुर, करारी, पश्चिम शरीरा, महेवाघाट, सराय अकिल, पिपरी, संदीपनघाट समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने अभियान चलाया है।