विद्यापति नगर: साहिट पंचायत में 120 महिलाओं ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया
विद्यापतिनगर प्रखंड के साहिट पंचायत स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पर "स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार" अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को हुई। पहले दिन आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 120 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जयसवाल ने संयुक्त रूप से किया।