थाना प्रभारी नीतू सिंह का निर्देश - इसको तुरंत थाने की गाड़ी से अस्पताल ले जाइए, बची आदिवासी की जान
शिवपुरी- पिछोर थाना अंतर्गत बमना गांव मे दो आदिवासियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक आदिवासी युवक बेहोश हो गया। गांव के दो लोग उसे लेकर हॉस्पिटल की जगह पिछोर थाने ले कर आया गए।
उस समय थाने मे सिर्फ एक होमगार्ड सैनिक और एक कांस्टेबल मौजूद थे। जैसे ही मीडिया को जानकारी लगी, तुरंत थाना प्रभारी नीतू सिंह को कॉल किया गया ओर घटना से अवगत कराया गया।
सूचना मिलते ही टी आई नीतू सिंह 5 मिनट के अंदर थाने पहुंची। बेहोश युवक को देखकर उन्होने तुरंत निर्देश दिए - "इसको तुरंत थाने की गाड़ी से ही अस्पताल ले जाइए।
थाना प्रभारी के निर्देश पर थाने की गाड़ी से ही युवक को पिछोर अस्पताल पहुंचाया गया ओर इलाज शुरू किया गया।
पुलिस बमना गांव के विवाद की जांच कर रही है। युवक के होश मे आने पर बयान लिए जाएंगे। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
#PichhorPolice #Shivpuri #TIPNeetuSingh #MPPolice #spshivpuri