गिर्वा: टाउन हॉल में नेशनल ट्राइबल फूड फेस्टिवल का आगाज, जनजातीय व्यंजनों और संस्कृति का अनूठा संगम
Girwa, Udaipur | Sep 17, 2025 टाउन हॉल में नेशनल ट्राइबल फूड फेस्टिवल का आगाज उदयपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और जनजाति गौरव वर्ष पर बुधवार को टाउन हॉल में नेशनल ट्राइबल फूड फेस्टिवल शुरू हुआ। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शुभारंभ किया। राजस्थान सहित 7 राज्यों से आए जनजातीय पाक कलाकारों ने पारंपरिक व्यंजनों और संस्कृति की प्रदर्शनी लगाई।