जलालाबाद: याकूबपुर के गिहार बस्ती की महिलाओं ने दबंगों पर गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप, थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के याकूबपुर की गिहार बस्ती की महिलाएं राजरानी अंजलि पायल ने थाना जलालाबाद में बुधवार दिन के 2:00 बजे प्रार्थना पत्र देखकर बताया कि बीते दिन की शाम वह खेतों में शौच के लिए गई हुई थी तभी अहमदपुर के सत्य सत्यपाल वहां पर आया और उसने गाली गलौज किया. जब महिलाओं ने उसका विरोध किया तभी तमाम लोगों ने मिलकर मारपीट की