नीमच नगर: केंट थाने में ASI मनोज यादव पर FIR दर्ज, बाइक सवारों को कार से रौंदने पर एक की मौत, 4 घायल
नीमच शहर के केंट थाने पर जावद थाने के ASI मनोज यादव पर कार से बाईक सवारों को रौंदने के गंभीर आरोप में शुक्रवार रात 11 बजे के करीब FIR दर्ज की गई है। यह घटना जावद-नीमच मार्ग पर भरभड़िया घाटी पर हुई, जहाँ जावद थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मनोज यादव की कार अनियंत्रित हो गई और उसने दो बाईक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।