शंभूगंज: शंभूगंज पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए 521 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की
शंभूगंज पुलिस ने बिहार विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने के लिए थाना क्षेत्र के 521 असामाजिक तत्वों व उपद्रवियों की पहचान कर उसके ऊपर निरोधात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बांका से की है। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे इसकी जानकारी देते हुए थाना के पुलिस ने बताया शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने के लिए कार्रवाई की गई है।