बलिया: वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर होगा भव्य कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में तय की रुपरेखा
Ballia, Ballia | Nov 7, 2025 वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में इसे भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम चरण की तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।