बांका: कैथा, शौगुनी आदि गांव में जीविका दीदी और सेविका ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
Banka, Banka | Nov 8, 2025 कैथा शौगुनी आदि कई गांव में स्वीप कार्यक्रम के तहत जीविका दीदी और सेविका ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाई। शनिवार की दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक जागरूकता अभियान के क्रम में स्लोगन के माध्यम से नारा लगाकर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व मतदान करने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान लोकतंत्र के महत्व को भी जीविका दीदी व सेविका ने मतदाताओं को बताया।