अम्बाला: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम के बीच चलती टैक्सी में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, अस्पताल ले जा रहे थे परिजन
Ambala, Ambala | Dec 2, 2025 अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर दोपहर एक महिला ने चलती टैक्सी में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही यह घटना घग्गर पुल के पास हुई। बाद में टैक्सी चालक महिला और नवजात को तुरंत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।