बाजपुर: दोराहा मार्ग पर स्थित शहीद उधम सिंह कम्बोज की प्रतिमा की चार दिवारी को डंपर चालक ने किया क्षतिग्रस्त
दोराहा मार्ग पर स्थित शहीद उधम सिंह काम्बोज की प्रतिमा स्थापित है। देर रात्रि किसी तेज रफ्तार डंपर चालक द्वारा शहीद उधम सिंह कम्बोज की स्मारक की चार दिवारी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे उधम सिंह काम्बोज की स्मारक की दिवार चारो ओर से बुरी तरह टूट गई। वही इसकी जानकारी मिलने से कम्बोज समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया है।