चौसा: अपर समाहर्ता ने चौसा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, आवश्यक निर्देश दिए
Chausa, Buxar | Nov 29, 2025 बक्सर अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को चौसा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण करने के साथ आरटीपीएस काउंटर की कार्यप्रणाली, लंबित आवेदनों, दस्तावेजों के निस्तारण और कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार को करीब 3:30 बजे अपराह्न में औचक जांच की