गन्नौर: सोनीपत-गन्नौर रोड पर अवैध हथियारों के साथ वारदात की फिराक में खड़े दो युवक गिरफ्तार
Ganaur, Sonipat | Nov 26, 2025 गन्नौर की क्राइम यूनिट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी राहुल पुत्र पप्पू और रोहित पुत्र राजबीर दोनों गन्नौर जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। 25 नवंबर 2025 को क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक संदीप अपनी टीम के साथ रेहड़ा बस्ती क्षेत्र में गश्त पर थी।