बिहार: कारगिल बस स्टैंड को रामचंद्रपुर बस स्टैंड में शिफ्ट करने के विरोध में बिहार शरीफ के नगर आयुक्त का पुतला जलाया गया
Bihar, Nalanda | May 24, 2025 बिहारशरीफ के कारगिल चौक पर शनिवार की दोपहर 3:30 बजे फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व कारगिल चौक के मार्केट कमेटी के अध्यक्ष पिंटू कुमार ने की। इस मौके पर फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि बिहारशरीफ के कारगिल चौक बस अड्डा 8 वर्षों से कार्यरत था।