मेदिनीनगर (डालटनगंज): पासपोर्ट मामलों में 99% निष्पादन पर पलामू पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित
पलामू जिले की पासपोर्ट शाखा को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए रविवार के दोपहर करीब 4बजे सम्मानित किया गया है। जिले में पासपोर्ट से जुड़े 99% मामलों का सफल निष्पादन कर पलामू ने राज्य के अग्रणी जिलों में स्थान बनाया। इस उपलब्धि के लिए पलामू पुलिस अधीक्षक महोदया ने पासपोर्ट शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया