चंदिया: चंदिया तहसील क्षेत्र में BLO टीम द्वारा घर-घर सर्वे कार्य में आई और तेज़ी
Chandia, Umaria | Nov 24, 2025 चंदिया तहसील क्षेत्र में BLO की टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर किए जा रहे सर्वे कार्य ने अब और तेजी पकड़ ली है। क्षेत्र में जारी इस विशेष अभियान के तहत BLO लगातार प्रत्येक घर पर दस्तक देकर आवश्यक जानकारियाँ एकत्रित कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर चल रहे इस कार्य में सभी BLO तय समय सीमा के भीतर सर्वे पूरा करने के लिए दिनभर क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं