विष्णुगढ़: 'झारखंड रजत पर्व' के उपलक्ष्य में विष्णुगढ और टाटीझरिया प्रखंड में संकल्प सभा और आवासों का गृहप्रवेश
झारखंड रजत पर्व के उपलक्ष्य में विष्णुगढ और टाटीझरिया प्रखंड में संकल्प सभा और आवासों का गृहप्रवेश हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम स्ट्रीट डांस से रंगीन माहौल हो गया। रजत पर्व के तहत विष्णुगढ और टाटीझरिया प्रखंड के सभी पंचायत मुख्यालयों में बुधवार को भव्य 'संकल्प सभा' का आयोजन किया गया। विष्णुगढ प्रखंड में 250 और टाटीझरिया प्रखंड में 125 आवासों का गृहप्रवेश हुआ।