विद्यापति नगर: हरपुर बोचहा में बूथ अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया गया
विद्यापतिनगर मंडल दक्षिणी के हरपुर बोचहा पंचायत के भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष नवल सिंह का शुक्रवार को अचानक हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि शत शत नमन करते हुए भाजपाइयो एवं एनडीए के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया और पुष्पांजलि अर्पित किया।