नावां: नावाँ में सोलर प्लांट के काम शुरू होते ही हुआ जोरदार विरोध, महिलाओं और पुलिस के बीच हुई हल्की झड़प
Nawa, Nagaur | Nov 20, 2025 नावाँ के बीहड़ क्षेत्र में लग रहे सोलर प्लांट को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने कहा कि सोलर प्लांट के नाम पर पेड़ों की कटाई की जा रही है एवं रास्ते बंद किया जा रहे हैं जो हमें मंजूर नहीं है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस के जवानों एवं महिलाओं के बीच हल्की झड़प भी हुई।