कैलारस: एचोली में पुरानी रंजिश में खेत से ट्रैक्टर निकालने पर विवाद, लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों से कई घायल
कैलारस। थाना क्षेत्र के एचोली मे दोनो पक्षो मे पंचायत चुनाव से ही विवाद चल रहा है। आज 17 सितंबर बुधवार की देर शाम खेत से ट्रैक्टर निकलने पर दोनो पक्षो में कहा सुनी के बाद जमकर लाठी डंडे सरिए चले। जिसमे एक पक्ष के 4 ओर दूसरे पक्ष के 2 कुल 6 व्यक्ति घायल हुए है। घायल कैलारस पुलिस थाना पहुँचे। जहाँ घायलों को उपचार देकर रात्रि क़रीब 9 बजे दोनो पक्षो की FIR की है।