Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

ब्रेकिग। पौड़ी जनपद के देवार क्षेत्र स्थित वाड़ी गांव में गुलदार ने 55 वर्षीय महिला को अपना निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार महिला अपने पशुओं के लिए घास लेने घर के समीप खेतों में गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर पास में स्थित एक खंडहरनुमा मकान के अंदर ले गया। बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला के शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया तथा सिर को धड़ से अलग कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके चलते गुलदार मौके से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गांव में घटना के बाद भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Pauri, Garhwal | Jun 9, 2026

MORE NEWS

🚨 पौड़ी में आदमखोर गुलदार का अंत! 🐆

जनपद पौड़ी के कोट ब्लॉक स्थित वाड़ी गांव में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को मशहूर शूटर जॉय हुकिल ने महज़ 5 घंटे के भीतर अपने सटीक निशाने से ढेर कर दिया।
गुलदार द्वारा एक महिला को निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जॉय हुकिल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदमखोर गुलदार का अंत कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।
📌 जॉय हुकिल अब तक 50 नरभक्षी गुलदारों को मार गिरा चुके हैं और उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
✅ गुलदार के मारे जाने के बाद वाड़ी गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
#PauriGarhwal #LeopardAttack #JoyHukil #KotBlock #VadiVillage #UttarakhandNews #HumanWildlifeConflict #BreakingNews #PauriNews

🚨 पौड़ी में आदमखोर गुलदार का अंत! 🐆 जनपद पौड़ी के कोट ब्लॉक स्थित वाड़ी गांव में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को मशहूर शूटर जॉय हुकिल ने महज़ 5 घंटे के भीतर अपने सटीक निशाने से ढेर कर दिया। गुलदार द्वारा एक महिला को निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जॉय हुकिल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदमखोर गुलदार का अंत कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। 📌 जॉय हुकिल अब तक 50 नरभक्षी गुलदारों को मार गिरा चुके हैं और उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। ✅ गुलदार के मारे जाने के बाद वाड़ी गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। #PauriGarhwal #LeopardAttack #JoyHukil #KotBlock #VadiVillage #UttarakhandNews #HumanWildlifeConflict #BreakingNews #PauriNews

Pauri, Garhwal | Jun 9, 2026

टिहरी: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला, पिता का बयान आया सामने
प्रतापनगर ब्लॉक के खोलगढ़ में युवक की हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। अब मृतक के पिता का बयान सामने आया है। परिजनों ने घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

टिहरी: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला, पिता का बयान आया सामने प्रतापनगर ब्लॉक के खोलगढ़ में युवक की हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। अब मृतक के पिता का बयान सामने आया है। परिजनों ने घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

Pauri, Garhwal | Jun 9, 2026

नरेंद्रनगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान बड़ा हंगामा!
मतदान केंद्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का यूकेडी नेताओं ने किया विरोध। यूकेडी नेत्री प्रमिला रावत और पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर ने लाइव वीडियो बनाकर उठाए सवाल। मौके पर तीखी नोंकझोंक और भारी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
आपकी राय क्या है?

नरेंद्रनगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान बड़ा हंगामा! मतदान केंद्र पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का यूकेडी नेताओं ने किया विरोध। यूकेडी नेत्री प्रमिला रावत और पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर ने लाइव वीडियो बनाकर उठाए सवाल। मौके पर तीखी नोंकझोंक और भारी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। आपकी राय क्या है?

Pauri, Garhwal | Jun 9, 2026

सबसे शातिर गुलदार का अंत: जॉय हुकिल की सटीक गोली ने बचाई कई जिंदगियां, 50वां शिकार बना खूंखार गुलदार।

पौड़ी जनपद के वाड़ी गांव में महिला को अपना निवाला बनाने वाला खूंखार और शातिर गुलदार आखिरकार प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल की गोली का शिकार बन गया। खास बात यह रही कि जॉय हुकिल के शिकार इतिहास में यह गुलदार 50वां शिकार बना, जिसे क्षेत्र के सबसे चालाक और खतरनाक गुलदारों में से एक माना जा रहा था। बताया जा रहा है कि महिला पर हमला करने के बाद भी गुलदार घटनास्थल के आसपास ही छिपा बैठा था और वहां मौजूद ग्रामीणों पर हमला करने की फिराक में था। लेकिन गुलदार और ग्रामीणों के बीच सुरक्षा कवच बनकर खड़े थे प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल, जिन्होंने खतरे को भांपते हुए पलभर में उसे ढेर कर दिया।
जॉय हुकिल का मानना है कि मारा गया गुलदार बेहद शातिर था और संभवतः लंबे समय से क्षेत्र में मानवों पर हमलों में शामिल रहा था। वहीं उन्होंने यह भी बताया  कि यह गुलदार अपने शिकार को मारने के बाद दूसरे गुलदारों को भी उसका मांस खाने देता था और स्वयं क्षेत्र से दूर चला जाता था, जिससे उसकी पहचान और पकड़ बेहद मुश्किल हो जाती थी। यही वजह थी कि वन विभाग और ग्रामीणों के लिए यह गुलदार लंबे समय से चुनौती बना हुआ था।
गौरतलब है कि जॉय हुकिल अब तक 50 आदमखोर और खतरनाक गुलदारों को ढेर कर चुके हैं, लेकिन उनका 50वां शिकार बना यह गुलदार अपनी शातिर कार्यशैली और लगातार मानवों को निशाना बनाने की घटनाओं के कारण सबसे अलग माना जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या 50वें गुलदार के शिकार के बाद अब जॉय हुकिल इस जिम्मेदारी से संन्यास लेंगे या फिर भविष्य में भी मानव जीवन की रक्षा के लिए मोर्चा संभालते रहेंगे। फिलहाल वाड़ी गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इस गुलदार के मारे जाने के बाद ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगेगी।

क्या अब इस गुलदार के मारे जाने के बाद गुलदार के हमले थम जाएंगे? बड़ा सवाल।

सबसे शातिर गुलदार का अंत: जॉय हुकिल की सटीक गोली ने बचाई कई जिंदगियां, 50वां शिकार बना खूंखार गुलदार। पौड़ी जनपद के वाड़ी गांव में महिला को अपना निवाला बनाने वाला खूंखार और शातिर गुलदार आखिरकार प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल की गोली का शिकार बन गया। खास बात यह रही कि जॉय हुकिल के शिकार इतिहास में यह गुलदार 50वां शिकार बना, जिसे क्षेत्र के सबसे चालाक और खतरनाक गुलदारों में से एक माना जा रहा था। बताया जा रहा है कि महिला पर हमला करने के बाद भी गुलदार घटनास्थल के आसपास ही छिपा बैठा था और वहां मौजूद ग्रामीणों पर हमला करने की फिराक में था। लेकिन गुलदार और ग्रामीणों के बीच सुरक्षा कवच बनकर खड़े थे प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल, जिन्होंने खतरे को भांपते हुए पलभर में उसे ढेर कर दिया। जॉय हुकिल का मानना है कि मारा गया गुलदार बेहद शातिर था और संभवतः लंबे समय से क्षेत्र में मानवों पर हमलों में शामिल रहा था। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि यह गुलदार अपने शिकार को मारने के बाद दूसरे गुलदारों को भी उसका मांस खाने देता था और स्वयं क्षेत्र से दूर चला जाता था, जिससे उसकी पहचान और पकड़ बेहद मुश्किल हो जाती थी। यही वजह थी कि वन विभाग और ग्रामीणों के लिए यह गुलदार लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। गौरतलब है कि जॉय हुकिल अब तक 50 आदमखोर और खतरनाक गुलदारों को ढेर कर चुके हैं, लेकिन उनका 50वां शिकार बना यह गुलदार अपनी शातिर कार्यशैली और लगातार मानवों को निशाना बनाने की घटनाओं के कारण सबसे अलग माना जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या 50वें गुलदार के शिकार के बाद अब जॉय हुकिल इस जिम्मेदारी से संन्यास लेंगे या फिर भविष्य में भी मानव जीवन की रक्षा के लिए मोर्चा संभालते रहेंगे। फिलहाल वाड़ी गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इस गुलदार के मारे जाने के बाद ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगेगी। क्या अब इस गुलदार के मारे जाने के बाद गुलदार के हमले थम जाएंगे? बड़ा सवाल।

Pauri, Garhwal | Jun 9, 2026

ब्रेकिग। पौड़ी जनपद के देवार क्षेत्र स्थित वाड़ी गांव में गुलदार ने 55 वर्षीय महिला को अपना निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार महिला अपने पशुओं के लिए घास लेने घर के समीप खेतों में गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर पास में स्थित एक खंडहरनुमा मकान के अंदर ले गया। बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला के शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया तथा सिर को धड़ से अलग कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके चलते गुलदार मौके से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गांव में घटना के बाद भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। - Pauri News