अशोक नगर: अशोकनगर: नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण मामले में दोषी को 22 साल की जेल, ₹7000 जुर्माना
अशोकनगर जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ने दोषी सुनील प्रजापति को 22 साल 4 महीने के सश्रम कारावास और 7,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दोषी ने जमानत पर रहते हुए भी एक और अपराध किया था। यह मामला नईसराय थाना क्षेत्र का है।